Home जौनपुर *खुटहन के शाहपुरसानी में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों...

*खुटहन के शाहपुरसानी में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक घायल*

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुरसानी गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट की घटना में महिलाओं समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुरसानी गांव में जमीन के एक हिस्से को लेकर दो पट्टीदारों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई। इस हमले में एक पक्ष से रमेश सिंह, गौरव सिंह, सचिन सिंह, रामजनम सिंह, काजल सिंह और आशा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर गांव के ही प्रमोद सिंह, डब्बू सिंह, गोविंद सिंह, अमन सिंह, लव सिंह, माधुरी सिंह और अमित सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है।
इस मामले में खुटहन थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए पुलिस मामले की गहनता से जांच और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़: सीट विवाद की रंजिश में कैफियत एक्सप्रेस पर पथराव, जीआरपी ने 20 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार आजमगढ़। सीट को लेकर हुई कहासुनी और मारपीट की रंजिश में कैफियत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले 20 वर्षी

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का महा-धमाका, ‘एनिमल’ को पछाड़कर बनी रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here