Home जौनपुर Jaunpur News : रामपुर में घर के अंदर मिला 250 किलो पटाखों...

Jaunpur News : रामपुर में घर के अंदर मिला 250 किलो पटाखों का जखीरा! दीपावली से पहले पुलिस की छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार।

0
Jaunpur News : रामपुर में घर के अंदर मिला 250 किलो पटाखों का जखीरा! दीपावली से पहले पुलिस की छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार।
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

रामपुर में घर के अंदर मिला 250 किलो पटाखों का भंडार, एक आरोपी गिरफ्तार

दीपावली और छठ पूजा से पहले पुलिस की कार्रवाई, मकान से 10 बोरियों में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: नीरव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर बदलापुर पुलिस को मिली सफलता

जौनपुर। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कस्बे में एक मकान पर छापा मारकर करीब 2.50 क्विंटल पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में मकान मालिक सुभाष चन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, धनतेरस और आगामी त्योहारों को देखते हुए रामपुर थाना पुलिस कस्बे में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा निवासी सुभाष चन्द्र गुप्ता पुत्र विक्रमजीत गुप्ता ने अपने घर में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे हैं और वहीं से उनकी बिक्री भी की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम बताए गए मकान पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि वहां पटाखे खरीदने वालों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन पुलिस को देखकर लोग बिना पहचान बताए मौके से चले गए। इसके बाद मकान में तलाशी ली गई, जहां हाल में रखी 10 बोरियों से विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। बरामद पटाखों का कुल वजन करीब 250 किलोग्राम बताया गया है।

पुलिस ने मौके से सुभाष चन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना रामपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 223/26 के तहत विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9B(1)(B) में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रमेश कुमार, उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, हेड कांस्टेबल हरिगोविन्द, अनिरुद्ध प्रसाद, कांस्टेबल आदित्य पटेल, सोनू यादव और महिला कांस्टेबल शशिकला शामिल रहीं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकानपुर की हृदयविदारक घटना: पांच दिन से फ्लैट में पड़ा रहा 82 वर्षीय डॉक्टर का शव, बेखबर मानसिक विक्षिप्त बेटा पास ही बैठा रहा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here