Home जौनपुर Jaunpur News पीईटी परीक्षा में दूसरे की जगह बैठा अभ्यर्थी, असली उम्मीदवार...

Jaunpur News पीईटी परीक्षा में दूसरे की जगह बैठा अभ्यर्थी, असली उम्मीदवार समेत दो गिरफ्तार

0
Jaunpur News पीईटी परीक्षा में दूसरे की जगह बैठा अभ्यर्थी, असली उम्मीदवार समेत दो गिरफ्तार
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर के केराकत में पीईटी परीक्षा के दौरान सामने आया फर्जीवाड़ा, आधार और पैन कार्ड से खुली पहचान की परत; पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।

जौनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का मामला सामने आने के बाद केराकत पुलिस ने कथित तौर पर इस फर्जीवाड़े में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में परीक्षा देने वाला व्यक्ति और वह अभ्यर्थी शामिल है, जिसके नाम पर परीक्षा दी जा रही थी।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, एक नवंबर 2026 को पीईटी परीक्षा की दूसरी पाली में एक व्यक्ति गौतम कुमार के नाम से परीक्षा देने पहुंचा था। हालांकि, उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड पर संतोष कुमार नाम दर्ज था। दस्तावेजों की जांच के दौरान पहचान में अंतर सामने आने के बाद मामले में शिकायत दर्ज कराई गई।

इस प्रकरण में थाना केराकत पर मुकदमा संख्या 449/2026 के तहत सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की धारा 3/9 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद संतोष कुमार पुत्र गौरीशंकर और गौतम कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रीतम प्रसाद, दोनों निवासी ग्राम सिरसिया महादेवा बाजार, थाना कारखाना रामपुर, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चालान किया जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवानंद वर्मा थाना केराकत और उनकी पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News: बक्शा में दिनदहाड़े हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 18 लाख के जेवरात के साथ युवक और बाल अपचारी पकड़े गए
Next articleJaunpur News: रामपुर में चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; ट्यूबवेल का मोटर और बैटरियां बरामद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here