Home जौनपुर लीलावती सिंह का निधन, बदलापुर में शोक की लहर | Jaunpur News

लीलावती सिंह का निधन, बदलापुर में शोक की लहर | Jaunpur News

0
लीलावती सिंह का निधन, बदलापुर में शोक की लहर | Jaunpur News
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

लीलावती सिंह के निधन से बदलापुर में शोक, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

बदलापुर (जौनपुर)। नगर पंचायत बदलापुर की चेयरमैन सीमा सिंह की सास और अध्यक्ष प्रतिनिधि उन्नत सिंह की माता लीलावती सिंह का 87 वर्ष की उम्र में रविवार देर शाम निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।

लीलावती सिंह, स्वर्गीय ठाकुर रामचंद्र सिंह की पत्नी थीं। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद से ही घर पर रिश्तेदारों, परिचितों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक आवास पर लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान लोगों ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

सोमवार को वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र राजू सिंह ने मुखाग्नि देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

लीलावती सिंह के निधन को परिवार के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here