Home जौनपुर Jaunpur News जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, जौनपुर में अधिकारियों...

Jaunpur News जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, जौनपुर में अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला

0
1001697337-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सांख्यिकीय अन्वेषक युवराज गर्ग ने अधिकारियों को जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों, कार्यप्रणाली, समय-सारिणी और जनजागरूकता अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करें। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में लगाए गए कर्मियों की ड्यूटी किसी भी स्थिति में जिलाधिकारी के संज्ञान में लाए बिना नहीं हटाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों और संसाधनों के बेहतर नियोजन का महत्वपूर्ण आधार बनते हैं। इसलिए सभी संबंधित विभागों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ इस कार्य में सहयोग करना होगा।

कार्यशाला में बताया गया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में कुल 40 प्रश्न शामिल होंगे। स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। इसके बाद जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।

जनगणना कार्य के लिए जौनपुर जिले में 11 हजार से अधिक गणना ब्लॉक बनाए जाएंगे। साथ ही नवंबर 2026 से पहले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, जौनपुर में अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला
Next articleरामपुर सीएचसी के निरीक्षण में डॉक्टर समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित, सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here