Home आवाज़ न्यूज़ आगरा में विधवा की शिकायत पर अदालत के आदेश से दुष्कर्म और...

आगरा में विधवा की शिकायत पर अदालत के आदेश से दुष्कर्म और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आगरा के ताजगंज क्षेत्र की एक विधवा ने युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शारिब अली के आदेश पर ताजगंज पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ भूरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पीड़िता ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 14 जुलाई 2024 को पति का निधन होने के बाद आरोपी ने उनसे अनुचित व्यवहार किया। विरोध करने पर शादी का झूठा आश्वासन देकर मंदिर में विवाह किया और उत्पीड़न जारी रखा। उन्होंने पुलिस आयुक्त और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

23 अप्रैल 2026 को आरोपी ने दीवानी न्यायालय में विवाह अनुबंध पत्र बनवाया। 15 मई 2026 को कोर्ट मैरिज कराने के नाम पर वकील चैंबर पर ले जाकर पिटाई का आरोप भी लगाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post आगरा में विधवा की शिकायत पर अदालत के आदेश से दुष्कर्म और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleवृंदावन के ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरने से नेपाली मजदूर की मौत, तीन घायल; परिवार ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
Next articleमोहनलालगंज में एटीएम काटकर लूटने का प्रयास, पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लिया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।