Home आवाज़ न्यूज़ वृंदावन के ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरने से नेपाली मजदूर की मौत,...

वृंदावन के ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरने से नेपाली मजदूर की मौत, तीन घायल; परिवार ने की 50 लाख मुआवजे की मांग

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

वृंदावन के रुकमणि विहार में ओमेक्स के निर्माणाधीन ‘वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल’ में देर रात एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। दूसरी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग और ढलाई की सामग्री ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में एक नेपाली मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक का नाम शिवराम है, जो सिमरी, कैलाली (नेपाल) का रहने वाला था। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। तीन घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय से आगरा रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने निर्माण कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ओमेक्स के जनरल मैनेजर आरके जैन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि रात 8 बजे से सुबह तक ढलाई का काम चल रहा था और मौके पर 10 से 12 मजदूर मौजूद थे। अचानक हुए हादसे में चार मजदूर चपेट में आए, जिनमें से एक की मौत हो गई। मॉल का निर्माण कार्य 7 अगस्त से शुरू हुआ था। परियोजना में दो बेसमेंट, एक लोअर फ्लोर और ग्राउंड प्लस 7 मंजिल की इमारत प्रस्तावित है।

The post वृंदावन के ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरने से नेपाली मजदूर की मौत, तीन घायल; परिवार ने की 50 लाख मुआवजे की मांग appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड में दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, पीएमएवाई-यू को मिली नई गति
Next articleआगरा में विधवा की शिकायत पर अदालत के आदेश से दुष्कर्म और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।