Home आवाज़ न्यूज़ *जौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़* *अवधेश पाठक की मौत के बाद जिला अस्पताल में...

*जौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़* *अवधेश पाठक की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा, शव ले जाने से परिजनों का इनकार*डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े परिजन,*

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पत्रकार नागेन्द्र माली
*जौनपुर।* बदलापुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से पीटकर हुई अवधेश पाठक (24) की हत्या के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। जिला अस्पताल में शव पहुंचने के बाद परिजनों ने शव ले जाने से इनकार कर दिया है। परिजन जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

परिजनों का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक वे शव को अस्पताल से नहीं ले जाएंगे। इसको लेकर जिला अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। परिजन अपनी मांग पर डटे हुए हैं।

गौरतलब है कि रविवार रात करीब 10 बजे खालिसपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर अवधेश पाठक और उनके बड़े भाई देवेश पाठक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। इस हमले में अवधेश की मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई घायल हो गए। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत
Next articleJaunpur News चुनाव की तैयारियों को लेकर जौनपुर प्रशासन सक्रिय, मतदान केंद्रों की जांच के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here