Home जौनपुर Jaunpur News पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जिला...

Jaunpur News पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत

0
Jaunpur News पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 55 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी जिलेदार गौतम (लगभग 55 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामनाथ, रविवार शाम पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहे थे। इसी दौरान असावधानीवश वह पेड़ से नीचे गिर पड़े, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जिलेदार गौतम की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर हमला, एक की मौत; परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
Next article*जौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़* *अवधेश पाठक की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा, शव ले जाने से परिजनों का इनकार*डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े परिजन,*
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here