Home जौनपुर Jaunpur News धान खरीद में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारी...

Jaunpur News धान खरीद में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारी ने क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से भी की बातचीत

0
Jaunpur  News धान खरीद में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारी ने क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से भी की बातचीत
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत एमएसपी योजना में धान खरीद की स्थिति का जायजा लेने के लिए शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी टीके शिबु (आईएएस), विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग ने सोमवार को जनपद के विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए धान खरीद में तेजी लाने तथा किसानों के पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी ने बक्शा विकासखंड स्थित बी-पैक्स चुरामनपुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। वहां किसान विजय प्रताप पुत्र भानु प्रताप, निवासी ग्राम गौरा का धान तौलने की प्रक्रिया चल रही थी। अधिकारी ने खरीद व्यवस्था का जायजा लेते हुए केंद्र पर किसानों को उपलब्ध सुविधाओं और प्रक्रिया की जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत नरी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। किसानों ने बताया कि धान में नमी अधिक होने के कारण उसे सुखाने के बाद क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए लाया जाएगा।

शासन की ओर से धान खरीद की निगरानी और क्रय केंद्रों के निरीक्षण का उद्देश्य खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाना, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाना तथा पंजीकरण एवं सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाना है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News चुनाव की तैयारियों को लेकर जौनपुर प्रशासन सक्रिय, मतदान केंद्रों की जांच के निर्देश
Next articleWorld Bank Report पर गंभीर सवाल! PM Modi का 50 करोड़ गरीबों वाला दावा कितना सही?
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here