🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र में गोमती नदी पुल से एक अज्ञात युवक द्वारा साइकिल समेत नदी में छलांग लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नदी में युवक की तलाश शुरू करा दी।
घटना की जानकारी होते ही पुल के आसपास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक कौन है और उसने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ ही युवक की तलाश में जुटी हुई है।
स्रोत: Hind ki Awaaz















