Home जौनपुर फुल्की विक्रेता की मौत मामले में नया मोड़: परिजनों ने लगाया जानबूझकर...

फुल्की विक्रेता की मौत मामले में नया मोड़: परिजनों ने लगाया जानबूझकर कुचलने का आरोप, एसओ ने बताया एक्सीडेंट

0
फुल्की विक्रेता की मौत मामले में नया मोड़: परिजनों ने लगाया जानबूझकर कुचलने का आरोप, एसओ ने बताया एक्सीडेंट
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

फुल्की के पैसे मांगने के विवाद में पूर्व नियोजित हत्या की जताई आशंका
परिजनों ने पुलिस से की सीसीटीवी फुटेज खंगालने और सख्त कार्रवाई की मांग
खुटहन (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के नकबी गांव निवासी फुल्की (पानी-बताशे) विक्रेता बाबूराम प्रजापति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने इसे महज एक सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए रंजिशवश जानबूझकर वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस फिलहाल इसे सड़क दुर्घटना मान रही है।
परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, बाबूराम प्रजापति रोजाना पेट्रोल पंप के ठीक आगे ठेले पर फुल्की की दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। आरोप है कि एक व्यक्ति प्रतिदिन उनके ठेले पर फुल्की खाने आता था, लेकिन आए दिन बिना पैसे दिए ही चला जाता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
आरोप है कि शनिवार (21 नवंबर) की रात करीब 9:30 बजे जब बाबूराम प्रजापति दुकान बंद कर अपनी बेटी के साथ साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी महादेव लाल शिक्षण संस्थान के सामने उक्त आरोपी वहां पहुंच गया और उसने जानबूझकर बाबूराम को वाहन से कुचल दिया। इस घटना में बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल पर बैठी उनकी बेटी छिटककर खंती में गिरने के कारण सुरक्षित बच गई।
मृतक अपने पीछे चार बेटियां (रंजना, वंदना, लक्ष्मी, पायल) और एक छोटा बेटा आर्यन छोड़ गए हैं। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज खंगालने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष (एसओ) खुटहन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक सड़क एक्सीडेंट है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article* *ग्राम सभा की जमीन से अवैध रूप से उखाड़े गए पेड़, साक्ष्य छिपाने के लिए जेसीबी से डाली जा रही मिट्टी*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here