Home जौनपुर Jaunpur News :जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग...

Jaunpur News :जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



मृतका (फाइल फोटो)जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र में शुक्रवार को क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम सभा में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे रमेश सिंह पुत्र स्व. जिलेदार सिंह अपने परिवार के साथ अपनी पाही पर बैठे हुए थे की इतने में दो, चार पहिया वाहन में सवार होकर कुछ लोग लाठी डंडा सरिया से रमेश सिंह के परिजनों के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिए। उक्त हमले में हीरावती देवी पत्नी स्वर्गीय जिलेदार सिंह 72 वर्ष, रमेश सिंह, विनोद सिंह पुत्रगण स्व. जिलेदार सिंह हर्षिता सिंह पुत्री रमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने आनन फानन में एंबुलेंस पर फोन किया जिसके बाद पहुंची एंबुलेंस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाई अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों द्वारा हीरावती देवी पत्नी स्व. जिलेदार सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य तीन पीड़ितों रमेश सिंह, विनोद सिंह पुत्रगण स्व. जिलेदार सिंह हर्षिता सिंह पुत्री की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों पक्ष में पूर्व में जमीन से संबंधित विवाद चल रहा था जिसको लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता था।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुजानगंज अमित कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर उक्त संदर्भ में राजेश सिंह समेत अन्य लोगो पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पड़ताल चल रही है तथा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु हिरासत में भी लिया गया है जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleट्रंप, शी, पुतिन के घोषणापत्र में शांति की बड़ी-बड़ी बातें, लेकिन ईरान व यूक्रेन युद्ध पर कुछ ठोस नहीं
Next articleजिनके नाम एयरपोर्ट से जंगल तक, उन्होंने कितनी नौकरियां दीं? ये भूख किसकी है, सब जानते हैं: राहुल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here