जौनपुर। जौनपुर जंक्शन के पास एक मासूम बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हरकत में आ गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार और उपनिरीक्षक अरविंद सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
आरपीएफ टीम ने महज 10 मिनट के भीतर मासूम बच्चे को सकुशल खोज निकाला और उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सुरक्षित पाकर माता-पिता ने राहत की सांस ली और आरपीएफ की तत्परता एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार और उपनिरीक्षक अरविंद सिंह की इस त्वरित कार्रवाई से एक परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।बच्चा जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द गांव निवासी कर्ण सिंह का पुत्र शिवाय बताया गया है।
स्रोत: Hind ki Awaaz








