Home जौनपुर बडेबाबू सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी, कुटरचना व धमकी देने ...

बडेबाबू सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी, कुटरचना व धमकी देने का मुकदमा दर्ज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर।बदलापुर कोतवाली बदलापुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर संग्राम बालिका इंटर कालेज के बडेबाबू सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, जालसाजी और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सरोखनपुर  गांव निवासी सरल पत्नी स्वर्गीय विपिन वर्मा की तहरीर पर राजेश सिंह निवासी मरगूपुर, विनोद कुमार सिंह व जयमंगल सिंह निवासी अहिरौली तथा उत्तम कुमार निवासी कठार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि अभियुक्त राजेश सिंह संग्राम बालिका इंटर कालेज सरोखनपुर बदलापुर मे बडेबाबू के पद पर कार्यरत है ने अपने साथियो संघ साजिश रचकर फर्जी मुहायदानामा और दस्तावेज तैयार कर भूमि से संबंधित लेन-देन में धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति को प्रताड़ित किया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी भूमि पर कब्जे और बैनामा कराने का दबाव बनाया तथा विरोध करने पर बच्चों की हत्या कराने की धमकी दी। मामले में पूर्व में पुलिस और उच्च अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई।
न्यायालय के निर्देश पर बदलापुर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleएसएसपी से महिला ने लगाई गुहार, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
Next articleजहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकला, आरोप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।