Home जौनपुर जहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से...

जहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकला, आरोप

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर। चंदवक में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर चंदवक पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
           गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के खिरौना गांव निवासी ऋषु यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को चंदवक थाना क्षेत्र के घुट्टा गांव निवासी मुकेश यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति मुकेश यादव और सास सुशीला यादव दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
           पीड़िता का आरोप है कि बीते 10 जून को सुबह करीब नौ बजे पति और सास ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपितों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
            तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति मुकेश यादव और सास सुशीला यादव के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक देव चौबे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबडेबाबू सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी, कुटरचना व धमकी देने का मुकदमा दर्ज
Next articleसोनार की दुकान में घुसकर दबंगों का तांडव, जमकर मारपीट*
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।