Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: शादी का झांसा देकर 20 लाख हड़पने के मामले में पिता...

जौनपुर: शादी का झांसा देकर 20 लाख हड़पने के मामले में पिता पुत्र पर केस

0
🔊 खबर सुनें

✍️नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*जौनपुर।* मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र प्रांत की अंधेरी ईस्ट की रहने वाली महिला के दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ शादी का झांसा देकर पुत्र द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने तथा पिता द्वारा गाली देना और जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वह एक विधवा महिला है। उसकी मुलाकात 35 वर्षीय अनुज सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह से हुई और बातचीत के दौरान अनुज सिंह उसे शादी का झांसा देकर कभी अपने घर तो कभी होटल में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विश्वास में लेकर उसका करीब 20 लाख रूपया जो महिला को बीमा आदि स्थान से प्राप्त हुआ था उसे हड़प लिया जिसे महिला ने आरटी जीएस से पेमेंट करने की बात बताया है। आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना में अनुज के पिता सत्य प्रकाश भी शामिल हैं।
लगभग साल भर के संबंध के बाद इसी वर्ष के 13 फरवरी को अनुज के बुलाने पर मुंबई से जौनपुर आई और होटल में रूकी और लड़के के बुलाने पर उसके घर गई और शादी की बात को दोहराया जहां पिता पुत्र द्वारा धमकी दिया गया कि पैसा और शादी बात करोगी तो जान से मारकर खत्म कर दी जाओगी। न्यायलय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी सरायपोख्ता को सौंप दिया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभाजपा ने उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here