Home आवाज़ न्यूज़ भाजपा ने उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा...

भाजपा ने उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा की

0
🔊 खबर सुनें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए आगामी चुनावों हेतु आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधायक धर्मपाल सिंह और वरिष्ठ नेताओं राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडे और प्रकाश पाल सहित आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा के दलित चेहरे माने जाने वाले पूर्व लोकसभा सदस्य और पूर्व उत्तर प्रदेश विधायक विद्यासागर सोनकर को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पूर्व लोकसभा सदस्य प्रियंका सिंह रावत और वरिष्ठ नेता राम प्रताप सिंह चौहान, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए व्यापक प्रचार किया है, को भी राज्यसभा का टिकट दिया गया है।

भाजपा के दिग्गज नेता और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। हैरानी की बात यह है कि केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा जो राज्यसभा के सदस्य हैं को भाजपा ने उम्मीदवार के रूप में नहीं चुना है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रहे वरिष्ठ नेता अरुण सिंह को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर के बेटे नीरज शेखर ये सभी उच्च सदन के सदस्य हैं इन्हें भी पार्टी से टिकट नहीं मिला है।

The post भाजपा ने उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा की appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर न्यूज: किन्नरों पर गहने लूटने का आरोप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।