Home उत्तर प्रदेश Jaunpur News जौनपुर: खेत में मेड़ बांधने गए 22 वर्षीय युवक की...

Jaunpur News जौनपुर: खेत में मेड़ बांधने गए 22 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

0
1001697255
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
1001697255

जौनपुर। जंघई क्षेत्र के मोलनापुर गांव में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

मोलनापुर गांव निवासी रामबरन चौहान का पुत्र सतीश कुमार गुरुवार दोपहर खेत में मेड़ बांधने के लिए गया था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और तेज चमक व गड़गड़ाहट के बीच आकाशीय बिजली गिर गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों के अनुसार, मृतक सतीश कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

जवान बेटे की अचानक मौत से मां मुटूरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleApple ने लॉन्च की धांसू iPhone 18 Pro सीरीज: 2nm चिप, एडवांस कैमरा और दमदार बैटरी के साथ हुए बड़े बदलाव
Next articleसड़क नहीं, गड्ढों और पानी का रास्ता! ताखा पूरब संपर्क मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here