सेवा संकल्प अभियान का आगाज, सुबह रक्तदान और फल वितरण के बाद शाम को दीपोत्सव
जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत कल 17 सितंबर को जौनपुर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।
कल सुबह 8 बजे मेडिकल कॉलेज जौनपुर/जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे चिकित्सालयों में फल वितरण होगा।
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण शाम 7 बजे गोमती घाट पर 25 हजार दीपों का प्रज्वलन होगा। इसके साथ ही यहां लेजर लाइट शो भी आयोजित किया जाएगा, जिससे गोमती घाट रोशनी से जगमगाता नजर आएगा।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, शाही किला, पुलिस लाइन, इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, लोहिया पार्क, रोडवेज, मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर पार्क और गांधी तिराहा समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
17 सितंबर से शुरू होने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















