Home उत्तर प्रदेश जौनपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, चंदवक पुलिस...

जौनपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, चंदवक पुलिस की कार्रवाई

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

चंदवक (जौनपुर)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में थाना चंदवक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में चंदवक पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक सीताराम मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पंजीकृत अभियोग का विवरण पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना चंदवक पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर अथवा धोखे से शारीरिक संबंध बनाना) के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 322/2026 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

रवि कुमार उर्फ अमित कुमार चौधरी: पुत्र अरविन्द कुमार, निवासी ग्राम मढ़ी (मठिया), थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक सीताराम (थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर)

कांस्टेबल सुदीप राय (थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर)

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान में लगी आग, 8 लाख रुपये का सामान …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here