Home उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर में शिक्षक दंपती की हत्या, स्कूल परिसर में खून से सने...

सुल्तानपुर में शिक्षक दंपती की हत्या, स्कूल परिसर में खून से सने मिले शव; फावड़े-कुल्हाड़ी से हमला

0
130176-1
🔊 खबर सुनें

सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में मंगलवार सुबह शिक्षक दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। सरकारी शिक्षक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता (43) के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

बताया गया कि स्कूल का ड्राइवर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे परिसर में पहुंचा, जहां दोनों के शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।

दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

एक साथ शिक्षक दंपती की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले के खुलासे के लिए जांच में जुटी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने 1.03 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रोन और पुर्जे जब्त किए
Next articleअरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की टीम पर हुआ हमला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here