Home जौनपुर पत्रकार सुरेंद्र विश्वकर्मा की सड़क हादसे में हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

पत्रकार सुरेंद्र विश्वकर्मा की सड़क हादसे में हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



शादी के बाद बहू के आगमन पर परिवार में पसरा मातम

जौनपुर।केराकत क्षेत्र के तरियारी गांव में बेटे की शादी के बाद घर में चल रहे खुशी के माहौल पर सड़क हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया,घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय सुरेंद्र विश्वकर्मा के बेटे की शुक्रवार को शादी थी। विवाह की सभी रस्में संपन्न होने के बाद शनिवार की सुबह बहू की विदाई होकर घर पहुंची थी। घर में रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना लगा था। परिवार के लोग नई बहू के आगमन की खुशियां मना रहे थे। इसी बीच सुरेंद्र विश्वकर्मा बाइक से केराकत बाजार कुछ सामान खरीदने चले गए।
बताया जाता है कि दोपहर करीब 3:30 बजे शाहाबुद्दीनपुर गांव के पास लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।बेटे की शादी के महज दूसरे दिन परिवार के मुखिया की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।जानकारी के बाद परिजनों की चीख-पुकार मच गई।घटना से क्षेत्र के लोगों और पत्रकारिता जगत में भी शोक व्याप्त है।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकीट नाटक के सेवन से युवक की हुई उपचार के दौरान मौत
Next articleगोमती नदी पुल से साइकिल समेत युवक ने लगाई छलांग, इलाके में हड़कंप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here