Home जौनपुर Jaunpur news “क्षय मुक्त भारत के लिए जोश जरूरी”

Jaunpur news “क्षय मुक्त भारत के लिए जोश जरूरी”

0
Jaunpur news
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बदलापुर / जौनपुर
ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ पर संस्था द्वारा गोद लिए गए बदलापुर के क्षय रोगियों को पोषाहार वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक वर्मा ,बदलापुर के एस टी एस तरुण कुमार, संस्था की पदाधिकारी विभा सिंह एवं संस्था के सभी स्टाफ उपस्थित रहे ।
संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने बताया कि, टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं ,कई तरह की टीम बनाई जा रही हैं। जिसमें जोश टीम भी है l लेकिन हम सभी का भी कर्तव्य है कि इसको सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करें /
डॉ अभिषेक वर्मा ने उपस्थित सभी क्षय रोगियों को विशेष रूप से सही समय पर दवा का सेवन और खान-पान के बारे में सलाह दीl उन्होंने संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजू सिंह एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि, संस्था के द्वारा नियमित रूप से टीबी मरीजों को पोषाहार वितरण कार्यक्रम एवं उनके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसका आप सभी लोग लाभ लीजिए l ठंड का मौसम शुरू हो रहा है इसलिए सभी को विशेष ध्यान देने की जरूरत हैl तरुण कुमार ने भी उपस्थित मरीजों के अन्य समस्याओं का समाधान कियाl कार्यक्रम का संचालन विभा सिंह ने किया ।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleफुल्की विक्रेता की मौत मामले में नया मोड़: परिजनों ने लगाया जानबूझकर कुचलने का आरोप, एसओ ने बताया एक्सीडेंट
Next article“क्षय मुक्त भारत के लिए जोश जरूरी”
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here