Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर में जनगणना की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू...

Jaunpur News जौनपुर में जनगणना की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

0
Jaunpur News जौनपुर में जनगणना की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

10,616 से अधिक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, 15 दिवसीय कार्ययोजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की तैयारी

जौनपुर। आगामी जनगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के साथ ही निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा कराने के लिए अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार और विभागीय समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना के निर्धारित कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करते हुए जौनपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाया जाए।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जनगणना-2027: अब घर बैठे दर्ज करें परिवार का ब्योरा, 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना

अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने बताया कि जनपद के सभी 18 चार्जों में जनगणना कार्य के लिए 10,616 से अधिक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण की व्यवस्था 226 से अधिक बैचों में पूरी की गई है। इसके लिए प्रशिक्षित टीम भी तैयार कर ली गई है।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर निर्धारित 15 दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार काम करें। स्व-गणना को लेकर गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए आगे आएं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को भी अपने-अपने विभागों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने तथा जनगणना कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और जिला स्तरीय अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि जनगणना का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। वहीं, 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाएगा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*बिस्मिल्लाह की विरासत, आख़िरी पुकार*
Next articleआज का राशिफल 13 नवंबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here