Home जौनपुर Jaunpur News धान खरीद केंद्रों और खाद समितियों पर डीएम का औचक...

Jaunpur News धान खरीद केंद्रों और खाद समितियों पर डीएम का औचक निरीक्षण, किसानों से फोन पर लिया फीडबैक

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

व्यवस्थाओं में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश, पारदर्शी धान खरीद और निर्धारित दर पर खाद वितरण पर दिया जोर

जौनपुर। किसानों को धान बेचने और खाद प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने शुक्रवार को धान क्रय केंद्रों और सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र और करंजाकला विकास खंड के कोठवार स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में खरीद और खाद वितरण की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान अभिलेखों की जांच करने के साथ ही किसानों से फोन पर बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी भी ली।

यह भी पढ़ें: Jaunpur news शाहगंज,खेतासराय और मानी कला में डीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खरीद से संबंधित रजिस्टर और अन्य अभिलेख देखे। रजिस्टर में दर्ज किसानों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनसे धान बिक्री की तैयारी के बारे में पूछा। किसानों ने बताया कि उनकी उपज में अभी नमी अधिक है, इसलिए वे अगले 10 से 15 दिनों में धान लेकर केंद्र पहुंचेंगे। मंडी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी कोठवार स्थित बी-पैक्स समिति पहुंचे। यहां उन्होंने धान क्रय केंद्र की कार्यप्रणाली, टोकन रजिस्टर और खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। टोकन रजिस्टर में दर्ज किसान राजदेव प्रजापति निवासी किशुनपुर से फोन पर बात कर धान बेचने की तैयारियों की जानकारी ली। इसके साथ ही उर्वरक वितरण पंजिका और गोदाम में उपलब्ध खाद के स्टॉक का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि समिति को पहले मिली डीएपी खाद का वितरण किया जा चुका है। फिलहाल गोदाम में एनपीएस उर्वरक उपलब्ध है। किसानों की मांग को देखते हुए जल्द ही खाद की नई रैक मिलने की जानकारी भी दी गई।

जिलाधिकारी ने समिति सचिव और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान की खरीद शासन की निर्धारित नीति के अनुसार पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत की जाए। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने सहकारी समितियों पर खाद का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने तथा किसानों को निर्धारित सरकारी मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराने को कहा।

डीएम ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को जिले के सभी धान क्रय केंद्रों और सहकारी समितियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज बेचने और खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचा था युवक, घरवालों ने पकड़ा तो थाने में हुई पंचायत; फिर मंदिर में रचाई शादी*
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here