Home जौनपुर जौनपुर: क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद का भव्य पद ग्रहण समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों...

जौनपुर: क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद का भव्य पद ग्रहण समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

0
जौनपुर: क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद का भव्य पद ग्रहण समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर: जनपद के ग्राम भटपुरा (रसूलपुर) में क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद के तत्वावधान में एक भव्य 'पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह' का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाआधार यादव इंटर कॉलेज रसूलपुर के पूर्व अध्यापक खेलई यादव ने की। समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।
समारोह में संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख अनिल दुबे 'आजाद' के कुशल मार्गदर्शन में संगठन विस्तार तथा पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें धर्मेन्द्र कुमार बिन्द को तहसील उपाध्यक्ष तथा अमित कुमार को ब्लॉक महासचिव (खुटहन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नव-नियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सच पहुँचाने में पत्रकारों की भूमिका अग्रणी होती है। प्रदेश प्रभारी ब्रजेश उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने पत्रकारों के हितों को लेकर संगठन को सदैव एकजुट रहने की अपील की। जिला प्रभारी हीरामणि गौतम ने कहा कि सच लिखने पर पत्रकारों को कभी-कभी विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में संगठन की एकता ही सबसे बड़ा संबल बनती है। तहसील अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि पत्रकार समाज की रीढ़ हैं और विपरीत परिस्थितियों में संगठन के माध्यम से एकजुट रहने पर ही किसी भी चुनौती से लड़ने की शक्ति मिलती है।
इस भव्य कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश प्रभारी एसपी शर्मा (एडवोकेट), सज्जादा आशिफ (तहसील उपाध्यक्ष), विनोद कुमार यादव, सचिन कुमार यादव, मनोज सिंह, संदीप सोनी, मोहम्मद ताज, रामानंद प्रजापति, राम सूरत यादव, मंत्री कुमार तथा पत्रकार आदित्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों पर चलते हुए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: *क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद का पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी*

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए गठबंधन की घोषणा की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here