Home राष्ट्रीय Jaunpur News क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद ने नई कार्यकारिणी को सौंपी जिम्मेदारी, पद...

Jaunpur News क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद ने नई कार्यकारिणी को सौंपी जिम्मेदारी, पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित

0
Jaunpur News क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद ने नई कार्यकारिणी को सौंपी जिम्मेदारी, पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

भटपुरा (रसूलपुर) में जुटे पत्रकार और संगठन के पदाधिकारी, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

जौनपुर। पत्रकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार और उनके हितों की रक्षा के संकल्प के साथ क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद की ओर से जनपद के ग्राम भटपुरा (रसूलपुर) में पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: *क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद का पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी*

समारोह की अध्यक्षता रामाआधार यादव इंटर कॉलेज, रसूलपुर के पूर्व अध्यापक खेलई यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इसके बाद संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख अनिल दुबे 'आजाद' के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। इसके तहत मंत्री कुमार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार बिन्द को तहसील उपाध्यक्ष तथा अमित कुमार को खुटहन ब्लॉक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को सामने लाने और जनसमस्याओं को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है।

प्रदेश प्रभारी ब्रजेश उपाध्याय और जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने पत्रकारों से संगठन के प्रति एकजुटता बनाए रखने की अपील की। जिला महासचिव हीरा मणि गौतम ने कहा कि सच को सामने लाने के दौरान पत्रकारों को कई बार कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में संगठन की एकता उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बनती है।

तहसील अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि पत्रकार समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विपरीत परिस्थितियों में एकजुट रहकर ही पत्रकार अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकते हैं।

समारोह में जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश प्रभारी एडवोकेट एसपी शर्मा, सज्जादा आशिफ, विनोद कुमार यादव, सचिन कुमार यादव, मनोज सिंह, संदीप सोनी, मोहम्मद ताज, रामानंद प्रजापति, राम सूरत यादव तथा पत्रकार आदित्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद का पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी*
Next articleJaunpur News यमद्वितीया पर जमैथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गोमती में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने किए माता अखंडो देवी के दर्शन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here