Home आवाज़ न्यूज़ ऑपरेशन मुस्कान: बदलापुर पुलिस ने चार वर्षीय गुमशुदा बच्ची को सकुशल परिजनों...

ऑपरेशन मुस्कान: बदलापुर पुलिस ने चार वर्षीय गुमशुदा बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया*

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*बदलापुर चौराहे पर परिजनों से बिछड़कर रो रही थी मासूम, पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी खुशियां*

*जौनपुर।* जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से चार वर्षीय मासूम बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बदलापुर पुलिस ने चौराहे पर परिजनों से बिछड़ी बच्ची को सकुशल बरामद कर आवश्यक पहचान एवं सत्यापन के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को सूचना मिली कि बदलापुर चौराहे पर करीब चार साल की एक बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ जाने के कारण रो रही है। चौराहे पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और प्रचार-प्रसार कर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें: दीपावली पर बदलापुर में उमड़ी भारी भीड़, हर गली और नुक्कड़ पर पुलिस रही तैनात, आवागमन में हुई परेशानी

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअयोध्या में ‘सनातन तीर्थयात्रा’ के वादे को लेकर अखिलेश यादव पर बीजेपी का तंज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here