Aawaz news
यह भी पढ़ें: Jaunpur News थाना सरपतहां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में कोचिंग शिक्षक को किया गिरफ्तार
खेतासराय(जौनपुर) एक किलो चार सौ ग्राम गांजा समेत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मंगलवार सुबह गश्त दौरान जनपद आजमगढ़ की सीमा पर लगे सोंगर बार्डर के पास चेकिंग के द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक युवक के सामान की तलाशी लेने पर एक किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने नशे के समान को कब्जे में लेने के बाद आरोपी अरबाज पुत्र इरशाद निवासी वार्ड नंबर 8 चौहट्ट थाना खेतासराय को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया । गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, का. अनिल कुमार यादव, विनोद प्रजापति अन्य लोगों रहे।


















