21 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
*सुइथाकला, जौनपुर।* स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने 21 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक हरेराम यादव मय हमराह हेड कांस्टेबल संजीव सिंह, आफताब अहमद तथा कांस्टेबल आनन्द निषाद क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की जांच कर रहे थे। इस दौरान विश्वसनीय सूचना पर पुलिस ने डीह अशरफाबाद बाजार के पास बाइक के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से 11 बण्डल में 21 कि.ग्रा. 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार की पहचान स्थानीय क्षेत्र स्थित बालमीकपुर निवासी जितेन्द्र वर्मा पुत्र ओमकार वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





