जौनपुर। समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तृतीय पुण्य स्मृति के अवसर पर श्लोक फाउंडेशन के तत्वावधान में राज बहादुर यादव पीजी कॉलेज, गुलालपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 850 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में मरीजों की आवश्यक जांच करने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
आयोजन सुभाष चन्द्र यादव के पुत्र एवं हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार यादव तथा रेडियोलॉजिस्ट डॉ. स्वाति यादव के संयोजन में किया गया।
शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार यादव, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. स्वाति यादव, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अरुण आर. सिंह, इंटेंसिविस्ट एवं क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. रवि सिंह, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल श्रीवास्तव, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कन्नौजिया, मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र यादव, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक विश्वकर्मा, जनरल फिजिशियन डॉ. सतीश यादव और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति यादव शामिल रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं की जांच कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हुईं।
आयोजकों के अनुसार, पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













