Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: शाहगंज सीओ प्रतिमा वर्मा ने कार्यभार संभाला

जौनपुर: शाहगंज सीओ प्रतिमा वर्मा ने कार्यभार संभाला

1000034744-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
✍️नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज

खेतासराय जौनपुर। सख्त कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने शनिवार को शाहगंज सर्किल की कमान संभाल ली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीओ ने सर्किल के थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ ही जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सीओ ने लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, वांछित और वारंटी आरोपितों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने तथा नियमित गश्त सुनिश्चित करने को कहा। चोरी, लूट, अवैध शराब, जुआ और संगठित अपराध जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रतिमा वर्मा करीब 19 माह तक मछलीशहर सर्किल की क्षेत्राधिकारी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्हें यातायात क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। यातायात सीओ के रूप में कार्यभार संभालने के करीब आठ दिन बाद ही उन्हें शाहगंज जैसे महत्वपूर्ण सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीओ ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियानों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। लंबित विवेचनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में शाहगंज कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जौनपुर: नवागत CDO नरेंद्र बहादुर सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, बोले- “पारदर्शिता और समयबद्धता प्राथमिकता

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमिशन रोजगार: सीएम योगी ने 818 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, अगले 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियों का बड़ा ऐलान
Next articleपिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष माह अगस्त में सड़क हादसों और मौत दोनों में इजाफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here