Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार*

जौनपुर: अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार*

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज
*जौनपुर।* दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियाहूं पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी कर भण्डरिया टोला में संचालित अवैध पटाखा निर्माण के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री और पटाखा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान भण्डरिया टोला में अवैध रूप से पटाखे बनाने में मौके से इम्तियाज अहमद और उसके पुत्र मोहम्मद कैफ निवासी भण्डरिया टोला, थाना मड़ियाहूं को हिरासत में लिया गया। पांच बोरियों में रखे 155 किलोग्राम अनार और सुतली बम के चार पैकेटों में 60 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। इसके अलावा करीब 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखा, 16 किलोग्राम बारूद पाउडर, 37 किलोग्राम सोरा, 23.4 किलोग्राम गंधक, 15.2 किलोग्राम कोयला पाउडर और 9 किलोग्राम लकड़ी का बुरादा भी मिला। पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री, कागज, रैपर, बाती, एल्यूमीनियम कतरन, पाइप, औजार और 1530 खाली मिट्टी की अनार घरिया भी बरामद की गईं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleखजुरन गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत दूसरे दिन भी फॉर्म-9 का वितरण हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here