Home आवाज़ न्यूज़ पत्नी गीतांजलि ने की थी सोनम वांगचुक से हड़ताल खत्म करने की...

पत्नी गीतांजलि ने की थी सोनम वांगचुक से हड़ताल खत्म करने की अपील, लेकिन…

0
🔊 खबर सुनें

दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने से एक दिन पहले उनकी पत्नी गीतांजलि जांगमो जंतर मंतर पहुंचीं और पति से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की।

20वें दिन शुक्रवार को पति से मिलकर गीतांजलि ने कहा कि देशभर से लोगों का उन पर दबाव है। उन्होंने वांगचुक से कहा कि हड़ताल खत्म कर अन्य तरीके से आंदोलन जारी रखें, लेकिन वांगचुक अडिग रहे। उन्होंने पत्नी से कहा, “यह मेरा तरीका है और मेरा संकल्प है।”

गीतांजलि ने चिंता जताते हुए कहा कि दिल्ली की गर्मी और नमी में भूख हड़ताल लद्दाख की तुलना में ज्यादा थकान भरी है। उन्होंने कहा, “लद्दाख में 20 दिन की हड़ताल दिल्ली के 40 दिनों के बराबर है।”

वांगचुक का संकल्प
वांगचुक ने समर्थकों से कहा कि वे बाहर से कमजोर हुए हैं लेकिन अंदर से मजबूत हैं। उन्होंने 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में हिस्सा लेने की अपील की।

शनिवार को भूख हड़ताल के 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने वांगचुक को अस्पताल पहुंचा दिया। सफदरजंग अस्पताल के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है लेकिन लगातार निगरानी में हैं।

The post पत्नी गीतांजलि ने की थी सोनम वांगचुक से हड़ताल खत्म करने की अपील, लेकिन… appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसोनम वांगचुक के अस्पताल जाने के बाद CJP के अभिजीत दिपके ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
Next articleभारत को मिला नया रॉकेट: स्काईरूट का विक्रम-1 पहली कोशिश में सफल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।