Home आवाज़ न्यूज़ भारत को मिला नया रॉकेट: स्काईरूट का विक्रम-1 पहली कोशिश में सफल

भारत को मिला नया रॉकेट: स्काईरूट का विक्रम-1 पहली कोशिश में सफल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन। हैदराबाद स्थित स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने शनिवार को अपना विक्रम-1 रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया।

मिशन आगमन नाम से यह लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया गया। यह भारत का पहला निजी विकसित ऑर्बिटल क्लास रॉकेट है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट को बधाई दी

लगभग सात मंजिला ऊंचाई वाले विक्रम-1 रॉकेट को पूरी तरह कार्बन कंपोजिट से बनाया गया है। यह 350 किलोग्राम तक के पेलोड को लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाने में सक्षम है। रॉकेट में स्काईरूट द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित 3D प्रिंटेड इंजन और हाई-परफॉर्मेंस सॉलिड रॉकेट मोटर लगे हैं।

कंपनी के संस्थापक (पूर्व ISRO वैज्ञानिक) पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने इस सफलता पर खुशी जताई।

स्काईरूट इससे पहले 2022 में विक्रम-S रॉकेट लॉन्च कर इतिहास बना चुका है। विक्रम-1 की सफलता भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग को नई ऊंचाई देगी और छोटे उपग्रहों के लिए सस्ता और तेज लॉन्च विकल्प उपलब्ध कराएगी।

The post भारत को मिला नया रॉकेट: स्काईरूट का विक्रम-1 पहली कोशिश में सफल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपत्नी गीतांजलि ने की थी सोनम वांगचुक से हड़ताल खत्म करने की अपील, लेकिन…
Next articleविक्रम-1 के सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचने के साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।