Home आवाज़ न्यूज़ शामली में होटल पर पुलिस का छापा, अनैतिक देह व्यापार के आरोप...

शामली में होटल पर पुलिस का छापा, अनैतिक देह व्यापार के आरोप में चार गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में एमएसके रोड स्थित होटल रेडिएंट पर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर छापा मारकर महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन, होटल रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है।

सीओ सिटी जितेंद्र यादव के अनुसार बृहस्पतिवार रात आदर्श मंडी थाना और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी अनुज निर्वाल, दादरी मेरठ निवासी प्रशांत शर्मा उर्फ नितेश, दयानंद नगर शामली निवासी जतिन और एक महिला शामिल हैं।

बरामदगी में अनुज से 350 रुपये व मोबाइल, प्रशांत से 700 रुपये व मोबाइल, जतिन से 200 रुपये व मोबाइल तथा महिला से 2,210 रुपये व मोबाइल मिला। होटल का रजिस्टर और तीन पैकेट आपत्तिजनक सामग्री भी कब्जे में ली गई।

मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। होटल मालिक राजन (निवासी बड़ौत) और प्रमोद समेत तीन अन्य को भी नामजद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नामजद लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

The post शामली में होटल पर पुलिस का छापा, अनैतिक देह व्यापार के आरोप में चार गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदेहरादून के पटेलनगर में दो गुटों के बीच फायरिंग, एक युवक घायल; पुरानी रंजिश बनी वजह
Next articleजेपी नड्डा ने पुलिस स्टेशन धरने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।