देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। दोनों गुटों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को घटना से पहले फोन पर भी बहस हुई थी।
पुलिस पूछताछ में रोहित ने बताया कि गुरमीत का युवकों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पटेलनगर में फायरिंग हुई। लोगों के जुटने पर एक गुट स्विफ्ट कार से भाग निकला। आदित्य और उसके साथियों ने मोटरसाइकिल से पीछा किया। शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास गुरमीत ने दोबारा फायरिंग की, जिसमें साहिल घायल हो गया।
घटनाक्रम के अनुसार एक गुट कार में बैठकर जा रहा था, तभी दूसरे गुट के छह-सात युवकों ने डंडे से कार का शीशा फोड़ दिया। कार सवार युवकों ने चार-पांच राउंड फायर कर लालपुल की ओर भाग गए। पीछा करते हुए सेंट ज्यूड्स चौक के पास गुरमीत ने गोली चलाई, जो साहिल के बाएं कंधे में लगी। साहिल को तुरंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई।
सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार का नंबर एचआर51 एजेड0890 है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्ष पहले मित्र रहे थे। पिछले कुछ समय से गुरमीत का आदित्य, सुजल और अंशुल से विवाद चल रहा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
The post देहरादून के पटेलनगर में दो गुटों के बीच फायरिंग, एक युवक घायल; पुरानी रंजिश बनी वजह appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |














