Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: रामपुर में तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक...

Jaunpur News जौनपुर: रामपुर में तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, रेस्क्यू के बाद मिला शव

0
1001639358
🔊 खबर सुनें

 रामपुर में तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, रेस्क्यू के बाद मिला शव

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में लेगुरापर मस्जिद के पास स्थित जोगीबीर तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद फायर सर्विस के दीवान रामश्रय राव के प्रयास से युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News प्रो. राकेश कुमार सिंह बने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति
Next articleJaunpur Newsजौनपुर में पानी की टंकी साफ करते समय पुलिसकर्मी करंट की चपेट में, गंभीर रूप से झुलसा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।