Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में चीनी के स्टॉक की होगी जांच, अधिक भंडारण...

Jaunpur News जौनपुर में चीनी के स्टॉक की होगी जांच, अधिक भंडारण मिलने पर होगी कार्रवाई

0
1001639395
🔊 खबर सुनें

 चीनी के भंडारण की होगी जांच, अधिक स्टॉक मिलने पर होगी कार्रवाई

जौनपुर। जिले में चीनी के भंडारण और बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चीनी के स्टॉक की जांच के लिए टीमें गठित की जा रही हैं। जांच के दौरान यदि किसी व्यापारी के पास निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार चीनी के भंडारण की निर्धारित अवधि की गणना में चीनी प्राप्त होने की तारीख को भी शामिल किया जाएगा। अधिकारियों की ओर से व्यापारियों को निर्धारित सीमा और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से चीनी की खरीदारी न करें।

यदि कोई व्यापारी निर्धारित दर से अधिक कीमत पर चीनी बेचता है या अनुमन्य सीमा से अधिक स्टॉक रखता है तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जा सकती है।

इसके लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी के कंट्रोल रूम **9721504966** तथा जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम **7839564816** पर शिकायत की जा सकती है।

आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur Newsजौनपुर में पानी की टंकी साफ करते समय पुलिसकर्मी करंट की चपेट में, गंभीर रूप से झुलसा
Next articleJaunpur News विचाराधीन भूमि पर निर्माण का आरोप, डीएम-एसपी से कार्रवाई की मांग
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।