Home आवाज़ न्यूज़ कानपुर में जातीय क्रूरता: प्यास बुझाने पर दलित किशोर को नंगा करके...

कानपुर में जातीय क्रूरता: प्यास बुझाने पर दलित किशोर को नंगा करके पीटा, जूते में पिलाया पानी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जातिवादी बर्बरता का मामला सामने आया है। सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय दलित किशोर को सिर्फ इसलिए बुरी तरह पीटा गया क्योंकि उसे प्यास लगने पर पानी की बाल्टी छू ली थी।

आरोप है कि ऊंची जाति के संजय राजपूत और उसके भाई दीपक समेत अन्य साथियों ने किशोर के कपड़े उतारकर उसे निर्वस्त्र किया, मुर्गा बनाया, लाठी-डंडों और लातों से बुरी तरह पीटा, जिसमें उसका हाथ टूट गया। इसके बाद आरोपियों ने थूककर जूते चटवाए और उसी जूते में पानी भरकर पीने को मजबूर किया।

पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय राजपूत, दीपक, सागर और पटिया के खिलाफ SC-ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

The post कानपुर में जातीय क्रूरता: प्यास बुझाने पर दलित किशोर को नंगा करके पीटा, जूते में पिलाया पानी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनीट पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा मंधारे को कोर्ट ने 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा
Next articleवर्दी में रील बनाने पर सख्ती! UP पुलिस ने जारी किया कड़ा फरमान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।