🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के मारुफपुर गांव में ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
स्रोत: Hind ki Awaaz



















