उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जातिवादी बर्बरता का मामला सामने आया है। सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय दलित किशोर को सिर्फ इसलिए बुरी तरह पीटा गया क्योंकि उसे प्यास लगने पर पानी की बाल्टी छू ली थी।
आरोप है कि ऊंची जाति के संजय राजपूत और उसके भाई दीपक समेत अन्य साथियों ने किशोर के कपड़े उतारकर उसे निर्वस्त्र किया, मुर्गा बनाया, लाठी-डंडों और लातों से बुरी तरह पीटा, जिसमें उसका हाथ टूट गया। इसके बाद आरोपियों ने थूककर जूते चटवाए और उसी जूते में पानी भरकर पीने को मजबूर किया।
पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय राजपूत, दीपक, सागर और पटिया के खिलाफ SC-ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
The post कानपुर में जातीय क्रूरता: प्यास बुझाने पर दलित किशोर को नंगा करके पीटा, जूते में पिलाया पानी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.








