भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आगरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के संवेदनशील और सैन्य क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के साथ ही ताजमहल सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शुक्रवार को कमिश्नरेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक ड्रिल और पैदल गश्त बढ़ाने के आदेश दिए।

आगरा में हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल तक कड़ी निगरानी की जा रही है। ड्रोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। होटलों में रोजाना जांच हो रही है, और प्रबंधन को विदेशी मेहमानों की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने के लिए कहा गया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि ताजमहल की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स का एक्स अकाउंट भारत में प्रतिबंधित..
मॉक ड्रिल के साथ-साथ पैदल मार्च भी किए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात की गई है, और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है, और किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है। बैठक में एडीसीपी आदित्य, डीसीपी अतुल शर्मा, डीसीपी सैयद अली अब्बास और एसीपी विनायक भोसले भी शामिल थे।
The post भारत-पाक तनाव: आगरा में ताजमहल पर हाई अलर्ट, ड्रोन प्रतिबंधित, सैन्य क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई appeared first on Live Today | Hindi News Channel.







