Home जौनपुर Jaunpur News गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार,...

Jaunpur News गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जौनपुर पुलिस की कार्रवाई

0
Jaunpur News गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जौनपुर पुलिस की कार्रवाई
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जलालपुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में चल रहा था फरार, अमेठी का रहने वाला है गिरफ्तार अभियुक्त

जौनपुर। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी 6 नवंबर 2026 को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अमेठी जिले का निवासी है और जलालपुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में उसकी तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: Jaunpur news जौनपुर: खुटहन पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर आरोपी अरबाज को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद आजाद पुत्र रियासत निवासी ग्राम तेतारपुर, थाना शुक्ल बाजार, जनपद अमेठी के रूप में की है। उसके खिलाफ जलालपुर थाने में मु0अ0सं0 123/2026 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, एडीजे पंचम गैंगस्टर कोर्ट, जौनपुर की ओर से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थाना जलालपुर पुलिस टीम का भी सहयोग बताया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जलालपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा वर्ष 2025 में बीएनएस की धारा 325/61(2), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5ए/8 के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोहपूर्वक संपन्न, जुटे कई प्रमुख नेता*
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here