Home जौनपुर Jaunpur News *श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’, शोक...

Jaunpur News *श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस*

0
Jaunpur News *श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव 'ललई', शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस*
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर सराय मोहिउद्दीनपुरविकास खंड सुइथाकला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बूढ़पुर (धौरवाँ), पोस्ट सरायमोहिउद्दीनपुर में सोमवार को सहायक अध्यापक स्वर्गीय कमलेश यादव की स्मृति में शुद्धक संस्कार एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि बीते 30 अक्टूबर को उनका असामयिक देहावसान हो गया था। इस दुखद घड़ी में परिजनों को सांत्वना देने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता शैलेंद्र यादव 'ललई' बूढ़पुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे।पूर्व मंत्री ने स्वर्गीय कमलेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने शोकाकुल पिता राजेश यादव, राजपति यादव, गिरीश यादव, मनीष यादव, पार्थ यादव (ऋषि), शुभ यादव तथा गौरव यादव सहित पूरे परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव 'ललई' ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि एक होनहार शिक्षक का यूं अचानक चले जाना परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और पीड़ित परिवार को यह असह्य वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।कार्यक्रम में प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक वैदिक रीति-रिवाज से शुद्धक संस्कार संपन्न हुआ, जिसके उपरांत दोपहर 12 बजे से श्रद्धांजलि सभा प्रारंभ हुई। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर दिवंगत शिक्षक को नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रधान गण एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन यादव उपस्थित रहे

रिपोर्ट चंद्रजीत यादव

यह भी पढ़ें: Jaunpur News धर्मराज यादव जी के निधन पर जफराबाद विधायक ,पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई से सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleApple 2027 में लॉन्च करेगा तीन नए दमदार iPad: मिलेंगे OLED डिस्प्ले, धांसू प्रोसेसर और एडवांस कूलिंग सिस्टम
Next articleNeeraj Yadav की खबर — 09 Nov 2026
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here