Aawaz News
खुटहन (जौनपुर): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुटहन ब्लॉक के ग्राम टड़वा पिलकिच्छा पहुंचकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरजू देवी यादव के पति धर्मराज यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
अखिलेश यादव ने धर्मराज यादव के पुत्र संजीव कुमार यादव और राजीव कुमार यादव से भी मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम दिवंगत की त्रयोदशी के अवसर पर आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, मल्हनी विधायक लकी यादव, मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’, और अखंड प्रताप यादव सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली।
अखिलेश यादव के आगमन पर जौनपुर जिले के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया



















