अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न
आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर । सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर कार्यशाला का आयोजन चंदवक के निखार ब्यूटी पार्लर एवं प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केराकत उप जिलाधिकारी सुनील कुमार गौतम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया।
कार्यक्रम के स्वागत में ट्रस्ट कि अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यो का पूरा संक्षिप्त परिचय दिया। उपजिलाधिकारी सुनील गौतम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ में प्रतिभा की कोई कमी नही है बस उनकी प्रतिभाओं को तरासने की जरूरत है , यह कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा किया गया जो बहुत ही सराहनीय कार्य है, इस तरह से ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ को जागरुक करना और उनके अधिकारों के लिए आगे आकर कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है ।
उप जिला अधिकारी सुनील गौतम के साथ कार्यक्रम की प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता और बिट्टू किन्नर के द्वारा सभी बच्चियों एवं महिलाओ के द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कुल 5 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए प्रथम स्थान रेखा मौर्य, द्वितीय स्थान निक्की, तृतीय स्थान अराधना गौड़,बेस्ट हेयर कट मे प्रथम स्थान. अंजलि विश्वकर्मा द्वितीय स्थान. खुशी बरनवाल तृतीय स्थान जूही सिंह हेयर डू मे प्रथम स्थान ज्योतिष खरवार, द्वितीय स्थान नेहा नागर तृतीय स्थान सोयम चौरसिया, बेस्ट स्किन में प्रथम स्थान रेखा कुशवाहा, द्वितीय स्थान राजश्री , तृतीय स्थान विजय लक्ष्मी निराला, केमिकल वर्क में प्रथम स्थान पूनम राजभर द्वितीय स्थान अंशिका विश्वकर्मा , तृतीय स्थान दीक्षा जैसवार रही कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह, महासचिव राधिका सिंह, अंकित गुप्ता, आदित्य गुप्ता, सत्यम साहू धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, अनूप,कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरी ने किया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |












