Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर में चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, कई उपनिरीक्षकों...

Jaunpur News जौनपुर में चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, कई उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

सरायपोख्ता, सिपाह, राज कॉलेज और जफराबाद चौकी पर नई तैनाती; शंकरमंडी चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र में नहीं हुआ बदलाव

जौनपुर। जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गुरुवार देर रात कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जारी आदेश के तहत अलग-अलग थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News एसपी जौनपुर ने कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फिर बदलाव

तबादला सूची के अनुसार सिपाह चौकी प्रभारी आलोक कुमार त्रिपाठी को सरायपोख्ता चौकी की कमान दी गई है। सरायपोख्ता चौकी प्रभारी रहे राहुल रंजन के निलंबन के बाद यह पद करीब एक सप्ताह से रिक्त चल रहा था। वहीं जलालपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक आशीष पांडेय को सिपाह चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में राज कॉलेज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को जफराबाद कस्बा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जफराबाद चौकी प्रभारी रहे राधेश्याम सिंह अब राज कॉलेज चौकी का कार्यभार संभालेंगे।

इस फेरबदल में शंकरमंडी चौकी प्रभारी कंचन पांडेय की तैनाती यथावत रखी गई है। उनकी लंबे समय से एक ही चौकी पर तैनाती को लेकर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि वह करीब चार वर्षों से यहां प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।

हालांकि, उनकी तैनाती की अवधि और इस संबंध में लागू स्थानांतरण संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। ऐसे में इस मामले में विभागीय स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News धान खरीद केंद्रों और खाद समितियों पर डीएम का औचक निरीक्षण, किसानों से फोन पर लिया फीडबैक
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here