Home जौनपुर Jaunpur News घर से महज 40 मीटर दूर पोखरी में मिला पांच...

Jaunpur News घर से महज 40 मीटर दूर पोखरी में मिला पांच दिन से लापता युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

दीपावली की रात से गायब थे 42 वर्षीय मनोज कुमार सिंह, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की एक पोखरी में पांच दिनों से लापता युवक का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान 42 वर्षीय मनोज कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय कोमल सिंह के रूप में हुई है। वह दीपावली की रात से घर से लापता थे। युवक का शव घर से महज 40 मीटर की दूरी पर मिलने से ग्रामीणों और परिजनों में शोक के साथ कई सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News : रामपुर में घर के अंदर मिला 250 किलो पटाखों का जखीरा! दीपावली से पहले पुलिस की छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार।

जानकारी के मुताबिक, मनोज कुमार सिंह अविवाहित थे और अपने भाई भानु प्रताप सिंह व भाभी जीरा सिंह के साथ रहते थे। दीपावली की रात से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव के विनय सरोज खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पोखरी की तरफ से दुर्गंध महसूस होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पोखरी के किनारे बांस के झुरमुट के पास पानी में एक शव उतराता दिखाई दिया। पहचान किए जाने पर शव मनोज कुमार सिंह का निकला। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पराऊगंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र दत्त पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोखरी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पांच दिनों से लापता युवक का शव घर के इतने करीब मिलने से घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मनोज कुमार सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, कई उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here